बेलागंज, नवम्बर 14 -- Belaganj Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना में बेलागंज सीट पर महागठबंधन की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। 2024 के उपचुनाव में जदयू की मनोरमा देवी ने यहां से बाजी मारी थी। इससे पहले सुरेंद्र प्रसाद यादव 2000 से 2024 तक बेलागंज से विधायक रहे लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में वे जीत गए और सीट पर हुए उपचुनाव में जदयू ने बाजी मार ली। 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को बेलागंज सीट पर मतदान हुआ। आज नतीजे आ रहे हैं।Belaganj Assembly Seat Result LIVE UPDATES दोपहर 02:00 - Belaganj Result LIVE: 19 राउंड की गिनती के बाद राजद के विश्वनाथ कुमार अब 3465 वोटों से आगे चल रहे हैं। जदयू की मनोरमा देवी (76302 वोट) पीछे चल रही...