बेगुसराय, जून 29 -- Begusarai News बखरी,निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित बिजली ट्रांसफार्मर में रविवार को अचानक खराबी आने से आसपास के इलाके की विद्युत आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। घरों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही जबकि दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों का कामकाज भी बाधित हुआ। स्थानीय निरंजन कुमार, आदित्य सिंह, शक्ति सिंह, निखिल सिंह आदि ने बताया कि स्टेशन रोड का ट्रांसफार्मर लंबे समय से ओवरलोड की समस्या से जूझ रहा है। इस कारण खराबी आने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। यह भी पढ़ें- Begusarai News स्टेशन रोड के ट्रांसफार्मर में आई खराबी, घंटों बाधित रही बिजली सूचना मिलने पर बिजली कम्पनी के कर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत ...