Begusarai News स्कॉर्पियो में मिली 126 लीटर अवैध शराब
बेगुसराय, जून 29 -- Begusarai News बछवाड़ा, निज संवाददाता। चमथा-दो पंचायत के बड़खूट गांव में शनिवार की रात पुलिस ने सड़क के किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो से 126 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस की भनक पाकर कारोबारी भागने में सफल रहा। इस बाबत बछवाड़ा थाने के एसआई मनीष प्रसाद ने गाड़ी मालिक बड़खूट निवासी गणेश रजक के पुत्र ललित रजक पर बीएनएस की सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि शनिवार की रात वे सशस्त्र बलों के साथ बड़खूट में पैदल भ्रमणशील थे। इसी बीच पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। गाड़ी की तलाशी लेने पर विभिन्न कंपनियों की कुल 700 पीस कुल 126 लीटर अवैध शराब मिली। पुलिस ने शराब के साथ उक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जप्त कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.