बेगुसराय, जून 29 -- Begusarai News बछवाड़ा। जमीन विवाद में बछवाड़ा पंचायत के टारा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष से कुल तीन लोग घायल हो गए। प्रथम पक्ष के रामफल महतो के पुत्र अर्जुन कुमार महतो ने थाने में आवेदन देकर रामविलास महतो के पुत्र राजेश महतो व नरेश महतो, रौशन महतो, अमरजीत महतो व अंशु महतो समेत कुलआठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, दूसरे पक्ष के राजेश कुमार महतो की पत्नी बीना देवी ने अर्जुन महतो व उनके पुत्र प्रिंस प्रियदर्शी समेत कुल तीन लोगों पर लाठी-डंडे से हमला कर उनके भैसुर नरेश महतो का सिर फोड़ देने की शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...