बेगुसराय, जून 30 -- Begusarai News बेगूसराय में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वितीय एवं एमपी/ एमएलए विशेष कोर्ट के पीठासीन न्यायाधीश बृजेश कुमार सिंह के कोर्ट में सोमवार को मारपीट के कारण एक गर्भवती महिला के सात माह के शिशु की गर्भ में ही मौत के मामले में सुनवाई की। उसके सारे तथ्यों के अवलोकन के बाद चार आरोपितों का बेल खारिज कर दिया।

मामले का विवरण आरोपितों की ऒर से पुलिस अनुसंधानकर्ता की मिलीभगत से साक्ष्य के रूप में एक मेडिकल प्रमाण पत्र लगाया गया था। जिसमे मारपीट के कारण गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत के मामले में नकारात्मक टिप्पणी अंकित है। शहर के चर्चित कल्पना नर्सिंग होम की डॉक्टर पल्लवी भारती के हस्ताक्षर से सादे कागज पर बिना दिनांक वाला मेडिकल प्रमाण पत्र को आधार बनाकर सभी चार आरोपित बिल लेने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पीठासीन न्या...