बेगुसराय, जून 29 -- Begusarai News सिंघौल थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला के समीप एन एच -31 पर रविवार की देर रात दो स्कॉर्पियो के बीच सीधी टक्कर हो गई। इसमें एक स्कॉर्पियो पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं। मृतकों में नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया वार्ड -37 निवासी ललन पासवान का पुत्र रिशव कुमार, बच्चू शर्मा का पुत्र सन्नी कुमार व राजन कुमार का पुत्र हिमांशु कुमार का नाम शामिल है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी ज़ख्मियों को उठाकर निरामया निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां सभी ज़ख्मियों का इलाज चल रहा है। जबकि दो की स्थिति गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया।उसके बाद तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घायल...