बेगुसराय, जून 27 -- Begusarai News बरौनी थाना क्षेत्र के पपरौर गांव में शुक्रवार को प्रचंड गर्मी में 60 वर्षीय सुन सुन पासवान पेट में गैस की समस्या से परेशान थे। दर्द से कराह रहे बुजुर्ग का पुत्र वीरेंद्र पासवान इलाज कराने के लिए गांव के ही ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गया। यह भी पढ़ें- बांका : सर्पदंश से किशोर की मौत के बाद रेफरल अस्पताल में हंगामाघटना का विवरण उस क्लीनिक में कंपाउंडर के द्वारा बुजुर्ग के दोनों हाथ के नस में एक-एक सुई लगाई गई। सुई लगाते ही उनका एक हाथ तेजी से फूलने लगा। उसके बाद कंपाउंडर यह कहकर निकल गया की 10 मिनट में हम आ रहे हैं एक दवाई लेकर।उधर चिकित्सक भी 10 मिनट की बात कह कर के क्लीनिक से निकल गए। इसके बाद बुजुर्ग की बेचैनी बढ़ने लगी। थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो गई।परिवार का हंगामा इस दौरान मृतक के परिजनों ने जमकर हंग...