बेगुसराय, जून 30 -- Begusarai News बलिया, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने सोमवार की रात कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर हुसैनीचक निवासी वाल्मीकि पासवान के पुत्र बहादुर पासवान तथा चिंटू पासवान को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...