बेगुसराय, जून 27 -- Begusarai News बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी शहरी व ग्रामीण इलाकों में गत एक महीने से बिजली व्यवस्था की स्थिति काफी दयनीय बनी है। बिजली कब कटेगी और कब आएगी कहना कठिन साबित हो रहा है। नतीजतन उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कभी तार टूटने, लो वोल्टेज, केबल में आग लगने तो कभी ब्रेक डाउन के कारण बिजली घंटों गायब हो जा रही है। शुक्रवार को दिन व रात घंटों बिजली नदारथ रही। यही स्थिति शनिवार को भी दिनभर बनी रही। बिजली की समस्या से लोग सारी रात रतजग्गा करने को विवश हैं। बिजली नहीं रहने से पेयजल की समस्या के साथ-साथ मोबाइल चार्जिंग की भी लोगों के समक्ष परेशानी बनी रहती है। यह स्थिति एक दिन की नहीं है बल्कि प्रतिदिन इसी समस्या से उपभोक्ताओं को दो चार होना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Begusarai News बरौनी में च...