Begusarai News पंचायतों में ग्राम सभा 28 जून को
बेगुसराय, जून 26 -- Begusarai News बीहट। बिहार के पंचायती राज विभाग के सचिव के निर्देश के आलोक में बरौनी के सभी 15 पंचायतों में 28 जून को पंचायत विकास दिवस मनाया जायेगा। इस दिन सभी पंचायतों में ग्राम सभा के जरिये पंचायत के विकास को लेकर कार्ययोजना पर विचार विमर्श होगा। सभी पंचायत सचिवों को ग्राम सभा आयोजित करने कों लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। ग्राम सभा के बैठक की अध्यक्षता मुखिया करेंगे तथा मुखिया की अनुपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता उपमुखिया करेंगे। बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस में मनाया जायेगा तथा पंचायत में क्रियान्वित हो रहे विकास योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जायेगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News पंचायतों में ग्राम सभा 28 जून को (नि.सं.) यह भी पढ़ें- अब हर माह गांव में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.