बेगुसराय, जून 29 -- Begusarai News बीहट। बरौनी प्रखंड के नूरपुर में मंगलवार को होने वाले सहयोग शिविर की तैयारी पूरी कर ली गई है। शंकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में होने वाले सहयोग शिविर में डीएम श्रीकांत शास्त्री मौजूद रहेंगे। बीडीओ अनुरंजन कुमार ने बताया कि सहयोग शिविर के लिए प्राप्त हुए 80 आवेदनों में से 75 का निष्पादन कर लिया गया है। शेष 5 आवेदन के निष्पादन की प्रक्रिया भी शुरू है। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- Begusarai News बरौनी के नूरपुर में सहयोग शिविर 30 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...