Begusarai News दो बाइकों की टक्कर में पांच जख्मी
बेगुसराय, जून 27 -- Begusarai News बीहट। बरौनी थाना क्षेत्र में सिंगदहा के समीप शनिवार की दोपहर दो बाइक की टक्कर में कुल पांच लोग जख्मी हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और बरौनी थाना की गश्ती टीम तुरंत मौके पर पहुँची और जख्मी को बरौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज कराने के बाद बेगूसराय भेजा। बरौनी थाना के अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि जख्मी में बीहट के 25 वर्षीय अरुण कुमार, 18 वर्षीया रिंकू कुमारी, 20 वर्षीय मनीष कुमार, पिपरादेवस के 24 वर्षीय मो. शाहनवाज तथा मो. अजहर शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News दो बाइकों की टक्कर में पाँच जख्मी मो. शाहनवाज तथा मो. अजहर की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.