बेगुसराय, जून 27 -- Begusarai News छौड़ाही, निज संवाददाता। अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन अंचलाधिकारी चंद्रप्रकाश पांडेय के द्वारा किया गया। दर्जनों की संख्या में फरियादी अपनी फरियाद को लेकर अपनी अर्जी लगाई। बारीकी से भूमि विवाद से संबंधित दस्तावेजों की जांच पड़ताल की गई। श्री पांडेय ने बताया कि एक मामले का निष्पादन किया गया दो नया आवेदन प्राप्त किया गया है। अन्य मामले की सुनवाई अगले हफ्ते की जाएगी। मौके पर थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार राजस्व पदाधिकारी प्रकाश कुमार डाटा ऑपरेटर मोहम्मद सलाउद्दीन शास्त्र वाल समेत फरियादी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News जनता दरबार में एक मामले का हुआ निष्पादन यह भी पढ़ें- Bhagalpur News बांका: भू विवाद मामलों के निपटारे को लेकर जनता दरबार आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...