बेगुसराय, सितम्बर 6 -- Begusarai News: बरौनी। जीआरपी ने रविवार को नियमित गश्ती के दौरान बरौनी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के पश्चिमी छोर से 87 ग्राम हेरोईन, दो मोबाइल व 8051 रुपए के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ाये आरोपितों की पहचान वैशाली निवासी शिवरंजन कुमार व समस्तीपुर निवासी सरिता कुमारी के रुप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...