बेगुसराय, सितम्बर 4 -- Begusarai News: छौड़ाही। प्रखंड क्षेत्र के 114 ऋणधारकों पर सर्टिफिकेट केस दायर किया गया है। इस संबंध में अंचल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 12 सिंतबर को अनुमंडल न्यायालय व जिला मुख्यालय में लगने वाली लोक अदालत में पहुंच कर ऋणधारक ऋण माफी का लाभ उठा सकते हैं। इधर, कुल 114 सर्टिफिकेट केस के मामले में 68 पर गिरफ्तारी वारंट भी न्यायालय से निर्गत हो चुका है। सीओ चन्द्रप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि जो लोग ऋण जमा नहीं कर पाएंगे वे कहीं भी कभी भी गिरफ्तार किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें- किशनगंज:एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना का उठाए लाभ यह भी पढ़ें- Biharsharif News: बैंक अधिकारियों के साथ सचिव ने की बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...