Begusarai News: 67.5 लीटर विदेशी शराब बरामद, धंधेबाज धराया
बेगुसराय, जुलाई 16 -- Begusarai News: मनसूरचक। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 67.5 लीटर विदेशी शराब बरामद कर एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गोविंदपुर कोठी वार्ड-02 निवासी बोधन पासवान का पुत्र मनोज पासवान अपने घर परिसर में भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 67.5 लीटर विदेशी शराब बरामद कर मौके से मनोज पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.