बेगुसराय, अगस्त 29 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। पुलिस ने शुक्रवार को रात्रि गश्ती के दौरान रेलवे छह नम्बर गुमटी मुख्य सड़क से एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान राजवाड़ा निवासी शिवशंकर राय के 24 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई। छोटू कुमार करीब 40 लीटर देसी चुलाई शराब एक ई-रिक्शा पर लेकर जा रहा था। इस मामले में अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...