बेगुसराय, अक्टूबर 25 -- Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के हुसैनीचक गांव से भगाई गयी नाबालिग लड़की को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है। वहीं मामले में आरोपित युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सफलता मिली है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने नाबालिग लड़की को बलिया बाजार से बरामद किया है। वहीं आरोपित युवक को भी बलिया से ही गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी अशोक साह के पुत्र रवीश कुमार के रूप में हुई है। जो बरबीघी में अपनी बहन के यहां रहकर पढा़ई करता था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि नाबालिग लड़की को बयान के लिये न्यायालय भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...