बेगुसराय, अगस्त 10 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की सूजा पंचायत से सोमवार को कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने पुराना ठाकुरबारी चपरिया ठाकुरबारी सोयरा हनुमान मंदिर शिवमंदिर और वैष्णो माता मंदिर की पूजा अर्चना की। उन्होंने निर्विघ्न यात्रा की कामना की। मौके पर प्रशासनिक स्तर से सदर एसडीपीओ-वन आनंद कुमार पांडेय, मुफस्सिल थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अपर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह सहित दर्जनों पुलिस बल तैनात थे। एसडीपीओ आनंद कुमार पांडेय एवं थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद जत्था पूरी पंचायत बाबा भोले का विशाल मूर्ति लेकर घुमाया गया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: चंदनी गांव से कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम...