Begusarai News: 20 लीटर शराब के साथ कारोबारी महिला गिरफ्तार
बेगुसराय, सितम्बर 25 -- Begusarai News: मंझौल। मंझौल थाना पुलिस ने गुरुवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडलीय अस्पताल के पास छापेमारी कर 20 लीटर देसी शराब के साथ सत्यारा चौक मंझौल निवासी स्व. गणेश सहनी की पत्नी नीलम देवी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि महिला अपने घर में महुआ शराब बनाकर बेच रही है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई तो 20 लीटर शराब के साथ महिला को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.