बेगुसराय, नवम्बर 7 -- पीजी तृतीय सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू), कामेश्वरनगर, दरभंगा ने स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-27) की परीक्षा 2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। एमए, एमएससी और एमकॉम के विभिन्न विषयों की परीक्षा 20 नवंबर से शुरू होकर पांच दिसंबर तक चलेगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से विषयों के ग्रुप के साथ-साथ जिलावार परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी की गई है। परीक्षा की प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा में सीसी-10 से सीसी-14 तक के प्रश्नपत्रों के साथ एईसीसी-द्वितीय की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। विश्वविद्याल...