Begusarai News: 176.25 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार
बेगुसराय, अक्टूबर 6 -- Begusarai News: मंझौल। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मंझौल थाना क्षेत्र के राजन गाछी गांव में सोमवार की शाम छापेमारी कर 176.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो अन्य लोग भाग निकले। पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना मिली थी कि राजन गाछी में अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद मंझौल थाना पुलिस टीम ने संबंधित स्थान पर छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि मो. ईशाक पिता स्व. मो. ईसमाइल, निवासी राजन गाछी थाना मंझौल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब उसके घर से मिली है। वहीं, फरार लोगों की पहचान विकास कुमार, पिता उमेश साह उर्फ लोटा साह तथा धर्मशीला देवी उर्फ मैना माई पति उमेश साह उर्फ लोटा साह दोनों निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.