बेगुसराय, जुलाई 16 -- Begusarai News: सिंघौल, निज संवाददाता। जुलाई माह आधा बीत चुका है लेकिन बारिश अपनी रफ्तार नहीं पकड़ रही है। जिला सांख्यिकी विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जुलाई माह में कुल 256.8 एमएम बारिश की प्रत्याशा होती है। 16 जुलाई तक जिले में औसत बारिश 128.5 एमएम हुई है। इस माह पिछले पांच दिन में 21 एमएम बारिश हुई है। जून माह में हुई कम बारिश की भरपाई अब तक जुलाई माह में नहीं हो पाई है। हालांकि आकाश में घने काले बादल छाए हुए हैं। लेकिन कमजोर मानसून की वजह से बरस नहीं रहे हैं। इस वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी हो रही है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने के बावजूद लोग पसीने से तरबतर होते रहते हैं। वहीं खरीफ फसल की खेती करने वाले किसानों को और अच्छी बारिश का इंतजार है। यह भी पढ़ें- भागलपुर : जिले में अबतक 47 प्...