Begusarai News: 11 हजार वॉल्ट विद्युत तार की चपेट में आने से एक युवती झुलसी
बेगुसराय, जुलाई 24 -- Begusarai News: खोदावंदपुर, निज संवाददाता। 11 हजार बोल्ट की विद्युत तार की चपेट में आ जाने से एक युवती गम्भीर रूप से झुलस गई। यह हादसा शुक्रवार को बरियारपुर पूर्वी गांव में हुआ। जहां अपने घर के नजदीक अमरूद के पेड़ से अमरूद तोड़ने के दौरान युवती को ऊपर से गुजर रही विद्युत तार का झटका लगा। जख्मी युवती की पहचान बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नं 4 निवासी मो अब्बास की 20 वर्षीया पुत्री चांदनी खातुन के रूप में की गई।लोगों ने जख्मी युवती को खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। लोगों ने घनी आबादी से गुजर रहे व नीचे लटक रहे 11 हजार बोल्ट विद्युत तार को अलग हटवाए जाने की मांग किया है। यह भी पढ़ें- Godda News: मौत बनकर सिर पर लटक रही 11 हजार वोल्ट की लाइन, हर पल सहमे हैं ग्रामीण
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.