बेगुसराय, सितम्बर 25 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सरकार के निर्देश पर शुक्रवार को बेगूसराय जिले में 'हर घर नल का जल' योजना के क्रियान्वयन की जांच की गई। जिले की 203 पंचायतों में एक साथ सघन जांच अभियान संचालित किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: सेवा संकल्प अभियान के तहत नल-जल योजना का निरीक्षणपंचायती जांच जांच के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को विशेष रूप से नामित करते हुए उन्हें अलग-अलग पंचायतें आवंटित की गई थीं। नामित जांच अधिकारियों द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने-अपने आवंटित पंचायतों में पहुंचकर 'हर घर नल का जल' योजना से संबंधित स्थलीय एवं भौतिक स्थिति का जायजा लिया गया। जांच के दौरान योजना के क्रियान्वयन एवं उपलब्ध सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का स्थल पर सत्यापन किया ...