बेगुसराय, अक्टूबर 13 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। हुड़दंग करने के मामले में फरार दो युवकों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि गढ़हरा निवासी शंकर शर्मा के पुत्र 19 वर्षीय विकास कुमार और शिवाला घाट वार्ड 16 बारो निवासी संजीत सिंह के 19 वर्षीय पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया। निरोधात्मक कार्रवाई के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी के समक्ष उपस्थापन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...