Begusarai News: हाथ की जटिल सर्जरी सफल
बेगुसराय, सितम्बर 8 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। चेरियाबरियारपुर स्थित मेडिक्योर आरोग्यम हॉस्पिटल में अर्जुन टोल निवासी विकलेश राय (45 वर्ष) के हाथ के दोनों हड्डियों की जटिल सर्जरी चार डॉक्टरों के टीम के द्वारा चार घंटे तक किया गया। सफल ऑपरेशन के बाद हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डा. सत्यम कुमार ने बताया कि इनका उपचार वाराणसी में दोनों अस्थियों की फ्रैक्चर (फोरआर्म फ्रैक्चर) के लिए दो वर्ष पूर्व किया गया था। सर्जरी सफल नहीं रही। सफल सर्जरी में डॉ. निशांत सागर(एमएस ऑर्थो ,पीएमसीएच), डॉ राहुल कुमार चौधरी, डॉ. साकेत कुमार तथा डॉ सत्यम कुमार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.