बेगुसराय, अक्टूबर 27 -- Begusarai News: नावकोठी। पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों की पहचान हसनपुर बागर निवासी श्याम सहनी और सनबम सहनी के रूप में की गई है। दोनों नगर थाना कांड संख्या 19/18 के प्राथमिकी नामजद आरोपित हैं। लंबे समय से न्यायालय में हाजिर नहीं होने के कारण कोर्ट ने दोनों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...