बेगुसराय, सितम्बर 25 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। शुक्रवार को हसनपुर चीनी मिल द्वारा चीनी मिल परिक्षेत्र में शरदकालीन गन्ना बुआई हेतु 51 सूत्री महाअभियान का शुभारंभ किया गया। सुबह में महाप्रबंधक गन्ना अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं उपमहाप्रबंधक गन्ना रमाशंकर प्रसाद अपने सभी सहयोगी प्रबंधकों एवं अधिकारियों के साथ मिल गेट पर पूजा-पाठ के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शरदकालीन गन्ना बुआई के शुभारंभ हेतु अलग-अलग पूर्व निर्धारित क्षेत्रों के लिए प्रस्थान किया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: हसनपुर चीनी मिल के शरदकालीन गन्ना बुआई महाअभियान का शुभारंभ किसानों की गन्ना रोपाई कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल ने चीनी मिल गेट-ए जोन के ग्राम-कोरई के किसान संजीव कुमार के 0.40 एकड़ में गन्ना प्रजाति सीओजे 85 की रोपाई, डीही ग्राम के किसान हरिशंकर...