Begusarai News: हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में दो बदमाश धराये,एक देसी कट्टा बरामद
बेगुसराय, अगस्त 2 -- Begusarai News: बेगूसराय। मटिहानी थाने की पुलिस ने रामदीरी गांव में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में दो बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस हत्थे चढ़े बदमाशों में रामदीरी महाजी टोला गांव निवासी पंकज सिंह का पुत्र धेमंत कुमार व कपिलदेव सिंह का पुत्र रघुवीर कुमार का नाम शामिल है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, एक गोली, दो मोबाइल व एक बाइक बरामद की गयी। एसपी मनीष ने बताया कि दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: तीन देसी कट्टा व चार जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.