Begusarai News: हरिगिरिधाम जाते समय महिला कांवरिया की मौत
बेगुसराय, अगस्त 10 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। सावन माह की दूसरी सोमवारी पर बाबा हरिगिरि धाम की ओर जा रही एक महिला कांवरिया की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतका की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के छेछनी गांव निवासी संजय राम की 60 वर्षीया पत्नी अमली देवी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की महिला वाहन से गढ़पुरा चौक तक आई। उसके पैदल बाबा हरिगिरिधाम के लिए निकल रही थीं। उसके बाद उनकी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथ में चल रहे उनके परिजन ने ऑटो से गढ़पुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया पहुंचाया। वहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक अधिकारी रामप्रीत राम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.