बेगुसराय, सितम्बर 23 -- Begusarai News: छौड़ाही, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में एक युवक का कथित तौर पर हथियार और कारतूस के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गयी है। वायरल तस्वीर में युवक के एक हाथ में हथियार जैसा दिख रहा है,जबकि दूसरे हाथ में कारतूस जैसा पदार्थ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में युवक पर पुलिस को खुलेआम चुनौती देने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार वायरल फोटो और पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

सूरज कुमार पासवान की पहचान सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में युवा की पहचान क्षेत्र के सहुरी पंचायत अंतर्गत बटुराहा टोला गांव निवासी सूरज कुमार पासवान के रूप में बतायी गयी है। पोस्ट में दावा किया गया है कि युवक हथियार और कारतूस के साथ पुलिस को चुनौ...