बेगुसराय, अगस्त 7 -- Begusarai News: तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। सफाइकर्मियों की एक सप्ताह से चले आ रहे हड़ताल समाप्त होते ही सड़कों पर झाड़ू चलने लगे। सबसे अधिक गंदगी का अंबार लगे तेघड़ा बाजार की सड़कों को साफ करने में कर्मियों ने पूरी ताकत झोक दी। महिला व पुरूष कर्मियों ने हर्षपुर्वक सफाई कार्य करते हुए बताया कि सरकार द्वाराउनकी प्रमुख मांगों को मान लिया गया है। इसके बाद से ही वे लोग काम पर लौटे हैं। सफाईकर्मियों के मुखिया अरविंद महाराज ने बताया कि पटना में आयोजित वार्ता के बाद शुक्रवार से वे लोग काम पर लौट आए हैं। उन्होनें बताया कि अगर उनकी मांगों पर जल्द अमल नहीं होता है तो पुन: वे लोग आन्दोलन का रास्ता अपनाएंगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सात दिन बाद शुरू हुआ कूड़ा उठाव, शहर साफ होने में लगेंगे चार दिन गौरतलब है कि पिछले गुरूवार से ही...