बेगुसराय, अगस्त 7 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद शुक्रवार से नगर निगम व अन्य निकाय क्षेत्रों में कचरा उठाव का काम शुरू हो गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। असल में 30 जुलाई से कचरा उठाव बंद रहने से शहर के विभिन्न मोहल्लों, बाजारों और सड़कों के किनारे कचरे का अंबार लग गया था। निगम क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 90 टन कचरे का उत्पादन होता है। इससे लगातार कचरा जमा होने व सड़ने के बाद उससे तेज दुर्गंध निकलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। हड़ताल समाप्त होने के बाद सफाईकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में लौटकर कचरा उठाने में जुट गए। प्राथमिकता के आधार पर शहर से लेकर प्रत्येक वार्ड के मुख्य सड़कों, बाजारों और अधिक कचरा जमा वाले स्थानों से कचरा हटाया गया। जमा कचरे के सड़ने के बाद दुर्गंध और संक...