Begusarai News: हंडालपुर के जख्मी युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के आईसीयू में इलाजरत जख्मी युवक की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी। वह भगवानपुर थाना क्षेत्र के हंडालपुर गांव के समीप मुख्य सड़क पर 24 सितम्बर को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जख्मी हुआ था। परिजनों ने उसे उसी दिन सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि, सदर अस्पताल की ओर से उन्हें पटना रेफर किया गया था लेकिन परिजनों के अनुरोध पर दोबारा यहीं इलाज शुरू हुआ था। मृतक भगवानपुर थाना क्षेत्र के हंडालपुर गांव निवासी स्व. व्यास यादव का 50 वर्षीय पुत्र कारी यादव था। घटना की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सड़क हादसे में जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान हुई मौत आईसीयू से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.