बेगुसराय, अक्टूबर 15 -- मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन Begusarai News: बीहट, निज संवाददाता। रिफाइनरी विस्तारीकरण परियोजना की बृज एंड रूफ कंपनी के कोकर बी साइट पर हाइट से गिरे फीटर की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने 27 घटे तक प्रदर्शन किया। कंपनी प्रबंधन के द्वारा 45 लाख मुआवजा देने की सहमति देने के बाद लोग शांत हुए। मटिहानी विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगों सिंह ने बताया कि तत्काल शव के दाह संस्कार के लिए दो लाख रूपये परिजनों को दिये गये हैं। एक लाख 19 अक्टूबर को मृतक के परिजनों के बैंक खाते के जरिये दिया जायेगा और शेष 42 लाख पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मृत्यु प्रमाणपत्र के बाद दिया जायेगा। मुआवजा को लेकर सहमति देने के बाद रिफाइनरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर न...