Begusarai News: सड़क किनारे खड़ी बस से ट्रक टकराया
बेगुसराय, अक्टूबर 29 -- Begusarai News: खोदावन्दपुर। बेगूसराय-रोसड़ा एसएच-55 पर दौलतपुर पेट्रोल पम्प चौक पर सड़क किनारे खड़ी दिल्ली जाने वाली खाली बस को विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने गुरुवार की सुबह ठोकर मार दी। इस हादसे में दोनों गाड़ी के आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर चोटिल हो गया और वह ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद पेट्रोल पम्प चौक पर अफरातफरी मच गयी। संयोग था कि उस समय बस खाली थी। स्टाफ भी बस में नहीं थे। (नि.प्र.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.