बेगुसराय, सितम्बर 8 -- Begusarai News: छौड़ाही, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छौड़ाही पहुंचकर बीडीओ प्रिया कुमारी ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। अचानक अस्पताल निरीक्षण की सूचना मिलने से स्वास्थ्यकर्मियों में अफरातफरी मच गयी। हालांकि, निरीक्षण के दौरान रोस्टर के अनुसार सभी चिकित्सक, एएनएम, आशा एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने कर्तव्य पर उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने ओपीडी, दवा काउंटर, लेबर रूम, टीकाकरण कक्ष एवं मरीज वार्ड का बारीकी से निरीक्षण किया।

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता इस दौरान उन्होंने सीएचसी परिसर एवं बाउंड्री के अंदर साफ-सफाई की स्थिति देखी व अस्पताल प्रबंधक को प्रतिदिन नियमित रूप से साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए...