बेगुसराय, अगस्त 21 -- Begusarai News: मंझौल। चेरियाबरियारपुर प्रखंड अंतर्गत लगभग एक दर्जन उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। लगातार निरीक्षण के बाद सीएचसी चेरियाबरियारपुर के प्रभारी डॉ. अजीत कुमार ने शुक्रवार को बताया कि प्रखंड में कुल 24 स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं। इनमें से एक दर्जन उपकेंद्रों पर तो बुनियादी सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। शेष एक दर्जन स्वास्थ्य केन्द्रों पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेकर शेष उपकेन्द्रों पर भी बुनियादी सुविधाओं के प्रबंध का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...