बेगुसराय, अगस्त 11 -- Begusarai News: बेगूसराय/मटिहानी, हिटी। श्री विजय राघव आदर्श राजकीयकृत मध्य विद्यालय बदलपुरा में आपकी कला आपका रंगमंच कार्यक्रम के अंतर्गत 10 दिवसीय निःशुल्क बाल रंग कार्यशाला का समापन समारोह सोमवार को किया गया। समारोह में बाल कलाकारों द्वारा स्वागत गीत, नृत्य एवं झांसी की रानी लघु नाटक की प्रस्तुति दी गई। इसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

समारोह की विशेषताएं खुशी कुमारी द्वारा प्रस्तुत गीत "जग में माई बिना" ने दर्शकों को भावुक किया। वहीं ऋषिका ने झांसी की रानी के प्रभावशाली किरदार का मंचन कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यशाला में मुस्कान, अंशु प्रिया, सोनम, ऋतुराज, तन्नू, लक्ष्मी, अंकित, सुजाता, आद्या, गुनगुन, श्रेया, केशव, मयंक, काजल, रूचि, पिंकी, कंचन, स्वाति, शिवानी, राजनंदनी, आस्था, सिद्धि, डोली, मुन्नी, नेहा एवं...