बेगुसराय, अगस्त 14 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 15 अगस्त को लेकर जिले की सीमाओं पर विशेष पहरेदारी शुरू कर दी गई है। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: प्रभारी मंत्री आज करेंगे ध्वजारोहण, 11 प्लाटून की परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षणसड़क मार्गों पर जांच जिले में प्रवेश करने वाले प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की जांच तेज कर दी गयी है। यह अभियान शनिवार की देर शाम तक चलेगा। सुरक्षा के मद्देनज़र सड़, जलमार्ग, गंगा पर बनाये गये पुल व सड़क, रेलवे स्टेशन से लेकर रेलमार्गों पर भी पुलिस व सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और आने-जाने वाली ट्रेनों म...