बेगुसराय, सितम्बर 21 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। बीहट नगर परिषद की ओर से स्वच्छता को लेकर बाजारों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को गढ़हरा बाजार के विभिन्न दुकानदारों को बताया गया कि सूखा और गीला कचरा को अलग अलग जमा कर डस्टबिन में डालें। इससे पर्यावरण संरक्षण में सुधार होगा। एक ही साथ सूखा व गीला कचड़ा मिल जाने से जल,मिट्टी और वायुमंडल में इसका प्रतिकूल असर पड़ता है। नगर स्वच्छता अधिकारी प्रदीप कुमार, स्वच्छता मित्र हिमांशु कुमार मिश्र, बृजभूषण सहनी, सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, शुभम कुमार, वार्ड प्रतिनिधि गोपीनाथ साह, चंद्रचूड़ साह सहित बड़ी संख्या में स्वच्छताकर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...