बेगुसराय, नवम्बर 1 -- Begusarai News: छौड़ाही। प्रखंड क्षेत्र के सिंहमा गांव में महिला स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षक रेणु कुमारी की उपस्थिति में पूजा समिति के रामकुमार महतो ने देवी दुर्गा को चढ़ावे में प्राप्त शृंगार एवं अन्य आवश्यक सामग्री महिला स्वच्छता कर्मियों के बीच वितरित की। इस दौरान पिंकू देवी, सीता देवी, सरस्वती देवी, रजनी देवी, अनीता देवी, उषा देवी, रानी देवी और हीरा रजक, मोती महतो, गुरुदेव मल्लिक आदि को सम्मानित किया गया। मौजूद लोगों ने कहा कि स्वच्छता कर्मी गांव को साफ-सुथरा रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके श्रम और योगदान की सराहना होनी ही चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...