बेगुसराय, अक्टूबर 28 -- Begusarai News: बरौनी। रेल प्रशासन द्वारा महानगर से आने वाले यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए बरौनी होकर आधे दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। लेकिन स्पेशल ट्रेनों की टिकट भी फूल है। खासकर दिल्ली, अगरतल्ला, मुंबई आदि जगहों से बिहार आने वाली ट्रेनों के टिकट के लिए काफी मारामारी बनी है। दिल्ली में जॉब करने वाले बरौनी निवासी आदित्य कुमार, बिनीत, बिट्टू आदि ने बताया कि घर लौटने के लिए तीन दिनों से तत्काल टिकट के लिए आईआरसीटीसी के साइट से लेकर रिज़र्वेशन विंडो तक प्रयास कर रहे हैं।लेकिन टिकट मिलना मुश्किल बना है। ऐसे में बिना कंफर्म टिकट घर लौटना कितनी कठिनाई है। ये सहज हीअंदाजा लगाया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...