बेगुसराय, सितम्बर 3 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा दस सितंबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 22 सितंबर तक चलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा का प्रोग्राम जारी कर दिया गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा दिन के दस बजे से एक बजे तक जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे से पांच बजे तक होगी।

परीक्षा केंद्रों की जानकारी बेगूसराय जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। जीडी कॉलेज में एसके महिला कॉलेज बेगूसराय, एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय में एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर, आरबीएस कॉलेज तेयाय में आरसीएसएस कॉलेज बीहट, आरसीएसएस कॉलेज बीहट में एपीएसएम कॉलेज बरौनी, एपीएसएम कॉलेज बरौनी में आरबीएस कॉलेज तेयाय, आरसीएस कॉलेज मंझौल में एसबीएसएस कॉलेज ...