Begusarai News: स्थायी आधार केंद्र बंद रहने से परेशानी
बेगुसराय, अगस्त 29 -- Begusarai News: खोदावंदपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित स्थाई आधार केंद्र एक सप्ताह से बंद रहने के कारण लोगों के नया आधार कार्ड बनवाने एवं आधार में त्रुटि को ठीक करवाने का कार्य नहीं हो रहा है। आधार कार्ड बनवाने एवं बने आधार कार्ड में त्रुटि को शुद्ध करवाने के लिए प्रखंड मुख्यालय आने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में संचालित स्थाई आधार केंद्र के संचालक सुनील कुमार ने बताया कि मशीन खराब रहने के कारण अभी नया आधार कार्ड नहीं बन रहा है। खराब मशीन को ठीक करवाने के लिए भेजा गया है। मशीन ठीक होते ही फिर से आधार कार्ड निर्माण और इसमें त्रुटियों में सुधार का कार्य किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.