बेगुसराय, जुलाई 13 -- Begusarai News: लाखो। लोहियानगर रेलवे ओवरब्रिज पर लगी अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब होने से पुल रात में अंधेरे में डूबा रहता है। पश्चिमी और दक्षिणी छोर पर एक भी लाइट काम नहीं कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे का लाभ उठाकर असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। लोगों ने प्रशासन से अविलंब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...