बेगुसराय, अगस्त 17 -- Begusarai News: नावकोठी। प्रखंड मुख्यालय स्थित राधा देवी कन्या मिडिल स्कूल से अज्ञात चोरों ने आधा दर्जन सिलिंग फैन की चोरी कर ली है। प्रधानाध्यापक विभाकर कुमार ने इसकी लिखित सूचना थाने में दी है। दिए आवेदन में उन्होंने बताया है कि स्वतंत्रता दिवस शनिवार को 4.45 बजे विद्यालय बंद कर घर चला गया। सोमवार को स्कूल के मेनगेट का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया। कुछ देर बाद एक छात्र ने आकर बताया कि क्लास रूम का पंखा गायब है। सूचना पर क्लासरूम जाकर देखा तो कक्षा प्रथम में से दो पंखे तथा कक्षा षष्ठ में से चार सिलिंग फैन गायब है। स्कूल बंद की स्थिति में किसी अज्ञात चोर द्वारा पंखा चोरी कर लेने की आशंका जाहिर की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...