बेगुसराय, अगस्त 19 -- Begusarai News: बीहट। बीहट में एनएच के किनारे एक निजी स्कूल के निकट लगे बाइक की चोरी बुधवार को अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई है। स्कूल संचालक चंदन कुमार वुधवार को करीब एक बजे बुलेट बाइक (बीआर -09 जेड 8689) विद्यालय के गेट के सामने लगाकर स्कूल का कार्यालय बंद करने गये और वापस आने पर बाइक गायब पाया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक जीरोमाइल की ओर बुलट ले जाते हुए देखे गये हैं। धटना की सूचना एफसीआई थाना पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की तफ्शीश की जा रही है। (नि.सं.) यह भी पढ़ें- Roorki News: दो बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...