बेगुसराय, सितम्बर 6 -- Begusarai News: बीहट। स्कूल के होस्टल से बीहट के प्रिंस के भागने से परिजन काफी चिंतित हैं। प्रिंस की मां रेशमी देवी ने छात्रावास प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अपने पुत्र के लापता होने की सूचना सिंघौल थाना पुलिस को दी है। पीड़ित मां ने बताया है कि बीहट इब्राहिमपुर टोला के पंकज कुमार उर्फ कारू का 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार बेगूसराय के डुमरी स्थित विकास विद्यालय के हॉस्टल में रहता था। वह दसवीं कक्षा का छात्र है। प्रिंस के परिजनों ने बताया कि शनिवार को सुबह करीब नौ बजे विद्यालय के हॉस्टल से यह सूचना मिली कि उनका लड़का हॉस्टल से भाग गया है। परिजनों ने जब हॉस्टल पहुंचकर मामले की जानकारी ली तो सीसीटीवी कैमरे के अनुसार प्रिंस विद्यालय के छात्रावास से अहले सुबह करीब तीन बजे निकलते हुए देखा गया है। प्रिंस के मामा शिव...